May 22, 2026


धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर  आरोपी नेतराम यादव उर्फ खतम पिता प्रभात यादव उम्र 23 निवासी कौरिनभांठा को आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आम जनात को भयभीत करन की सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी से धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत एवं आतंकित करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद कर जप्त किए गए तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक एमन साह (थाना प्रभारी बसंतपुर) उप निरीक्षक इब्राहिम खान,  आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश्वर बंदेश्वर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी के विरूद्व पूर्व आपराधिक रिकार्ड

01. 184/25 धारा 296,115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता 

02. 307/25 धारा 296,351(2),190(2) भारतीय न्याय संहिता

नाम आरोपी

1 नेतराम यादव उर्फ खतम पिता प्रभात यादव उम्र 23 निवासी कौरिनभांठा थाना बसंतपुर 

  जिला राजनांदगांव। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch