राजनांदगांव :- अब हर रविवार सुबह फिटनेस, मनोरंजन और पारिवारिक आनंद का खास माहौल देखने को मिलेगा। नगर निगम की पहल पर मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम की शुरुआत 3 मई 2026 से होने जा रही है। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि शहरवासियों को एक साथ जोड़कर खुशहाल जीवन की ओर प्रेरित करेगा।
नगर निगम भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा के अनुसार इस पहल का उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की व्यस्तता से निकालकर स्वास्थ्य और खुशी की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम हर उम्र के लोगों के लिए तैयार किया गया है, जहां फिटनेस के साथ मस्ती का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षणबजोश से भरपूर जुम्बा डांस ऊर्जा बढ़ाने वाले फिटनेस सेशन सभी के लिए मस्ती भरे गेम्स बच्चों के लिए विशेष खेलकूद गतिविधियां। शुभारंभ: 3 मई 2026 (रविवार) समय: सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक स्थान: ऊर्जा पार्क चौपाटी परिसर आयोजन प्रत्येक रविवार प्रवेश: पूर्णतः निःशुल्क। यह आयोजन खास तौर पर परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ समय बिता सकें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर इसे एक जनआंदोलन का रूप दें। मस्ती की पाठशाला केवल एक फिटनेस कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सकारात्मक सोच और स्वस्थ समाज की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। आइए हम सभी मिलकर राजनांदगांव को स्वस्थ, खुशहाल और ऊर्जावान बनाएं।