आरंग : नगर पंचायत समोदा के वार्ड नं 6 में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रभात फेरी निकाल कर एवम आमंत्रण पत्र बाटने का काम नगर के सनातनी कर रहे हैं। साथ ही श्री राम लला के मूर्ति भव्य मन्दिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दीपोत्सव के तरह श्रद्धा एवम् हर्सोउल्लास के साथ मनाने प्रेरित कर रहे हैं जिसमें दीपक साहू, महेश पाल सनातनी, डा. अलख राम साहू, रामबाबू वैष्णव, गंगा राम निषाद, नंदकिशोर चौधरी, रेवा पाल, गंभीर चक्रधारी, गुलजारी चक्रधारी, कुलेश्वर चक्रधारी, विशेलाल साहू, सुकलू चक्रधारी, पंच राम चक्रधारी, चैन निषाद, बिशेस चक्रधारी, गगन साहू, बंटी यादव भीषम साहू, चितेश्वर साहू, एवम् अन्य नगर वासी शामिल हुए।