January 16, 2024


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है. SFJ आतंकवादी पन्नू ने पंजाब के सीएम को जान से मारने की धमकी है. सीएम मान के साथ ही DGP गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. उसने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने को कहा. दरअसल गैंगस्टर्स पर हो रही सख्त कार्रवाई से तिलमिलाए हुए हैं, इसी वजह से सीएम और डीजीपी को जान से मारने की धमकी दी गई है. दरअसल पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई हुई है.

आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के सभी गैंगस्टर्स से उससे संपर्क करने के लिए कहा है, ताकि राज्य को आतंक के दौर में एक बार फिर से धकेला जा सके.आतंकी पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर माहौल खराब करने की धमकी दी है. 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch