May 21, 2026


राहुल गांधी पहले अपने परिवार का इतिहास देखें, फिर PM मोदी पर आरोप लगाएं: मनेंद्र सिंह सोनी

मुंगेली : जिस परिवार का इतिहास ही देश के साथ विश्वासघात   का रहा हो आज इस परिवार का शहजादा देश के 145 करोड़ की जनता का आशीर्वाद प्राप्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश में न टीवीक्सलवाद समाप्त करने वाले गृह मंत्री अमित शाह पर गद्दारी का आरोप लगाये जाने की कड़ी निंदा करते हुए भा ज पा   नेता मनेंद्र सिंह सोनी ने कहां की राहुल पहले अपने परिवार का इतिहास खंगाल लेवे

यह तो सर्वाविदित है कि आजादी के पूर्व जब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की पारी आई जो कि आगे चलकर प्रधानमंत्री बनने की संभावना थी पूरा बहुमत सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ था परंतु नेहरू की जिद के कारण उन्हें अध्यक्ष बनाना पड़ा और नेहरू ने 2 सितंबर 1946 को यूनियन जैक के सामने माउंटबेटन की उपस्थिति में अंतरिम प्रधानमंत्री की शपथ ली थी और नेहरू की   जिद  के कारण ही देश का बंटवारा हुआ जिसमें लगभग 10 लाख हिंदू और सिख मारे गए उन्हें अपने घर बार छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी यही नहीं नेहरू ने 1948   में भारत-पाक युद्ध के समय एक तिहाई हिस्सा  कश्मीर का पाकिस्तान को दे दिया शेख अब्दुल्ला के कहने पर कश्मीर में धारा 370 लगवा दी जिसे अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म किया 1962 के युद्ध में लगभग 38000 वर्ग किलोमीटर की भूमि चीन को दे दी जिसे ऑक्साइन चीन कहा जाता है जबलपुर उच्च न्यायालय में जब इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला आया तो उसने देश में आपातकाल लागू कर हजारों निर्दोष नागरिकों जिनमे जयप्रकाश नारायण विजय राजे सिंधिया अटल बिहारी वाजपेई  लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नेता। थे उनको जेल के अंदर ठुस   दिया था  

कुंवारे नवयुवको एवं 80 साल के बुजुर्गों की जबरन नसबंदी करवाई

श्रीलंका को कच्चा देवी द्वीप दान कर दिया और राजीव गांधी ने भोपाल गैस कांड में जिसमें लाखों निरपराध भारतीय मारे गए थे उसके आरोपी वारेन एंडरसन को सुरक्षित अमेरिका भिजवाने की व्यवस्था करवा दी  बोफोर्स तोप की खरीदी  में भ्रष्टाचार का आरोप राजीव गांधी पर लगा जिससे राजीव गांधी को अपनी  सत्ता गवानी पड़ी

और भारतीय आई एन एच  नौसेना  के विमान को पिकनिक मनाने अपने इटली के रिश्तेदारों  के साथ विदेश ले गए

1984 में देश के हजारों सिखों का  कत्लेआम करवाया   श्रीलंका में शांति बनाने के लिए शांति सेना के नाम पर हजारों भारतीय सैनिकों को श्रीलंका भेज कर जबरदस्ती उन्हें मरवा दिया और यही नहीं सोनिया मनमोहन की सरकार ने चीन के साथ जो समझौते पर हस्ताक्षर किए उसका आज तक देशवासियों को पता नहीं चला  सोनी  गुंबर ने अंत में कहा कि राहुल गांधी पहले अपने परिवार का ⁶इतिहास  देखे  फिर प्रधानमंत्री जिन्हें पूरा विश्व उनकी प्रतिभा का लोहा मांनता है उन पर  आरोप लगावे


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch