May 22, 2026


राजनांदगांव: कोतवाली पुलिस ने 46 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

राजनादगांव  : पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 22.05.2026 को रात्रि में मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मोहित साहू निवासी राजीव नगर लखोली जिला राजनांदगांव के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 46 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 8.280 किमती 3680 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। 

   उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सउनि0 संजीव मालेकर, आरक्षक लिलेन्द्र पटेल, श्रीनिवास राव, प्रयंश सिंह, नामदेव नागवंशी एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम पता आरोपी- मोहित साहू पिता संतोष साहू उम्र 18 साल 07 माह राजीव नगर लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0)


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch