राजनांदगांव :- स्थानीय आर के नगर पाताल भैरवी मंदिर के आसपास की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, उमंग और भारतीय संस्कृति की छटा से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उत्सव की रंगत को और निखार दिया। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन की थीम पर आधारित आयोजन में पारंपरिक परिधान और उत्सवी माहौल ने भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी के पल साझा करते हुए आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम ने महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के साथ ही सावन के उत्सवी उल्लास को भी जीवंत कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण उमंग, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। सावन महोत्सव में प्रमुख रूप से अधिवक्ता श्रीमती शांभवी शर्मा आईच, श्रीमती शालिनी दुबे, श्रीमती माधुरी द्विवेदी, श्रीमती सुशील मिश्रा, श्रीमती रश्मि अग्निहोत्री, श्रीमती प्रीति अग्निहोत्री, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती कल्पना पायक, श्रीमती प्रीति राजपूत, श्रीमती सुजाता कुर्रे एवं त्रिशा द्विवेदी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।