August 25, 2026


नुआखाई महापर्व महोत्सव एवं 9वें अधिवेशन 2026 को लेकर जानकी मंदिर इकाई की बैठक संपन्न

रायपुर: छत्तीसगढ़ घासी/घसिया समाज, रायपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे नुआखाई महापर्व महोत्सव एवं 9वें अधिवेशन 2026 की तैयारियों को लेकर आज जानकी मंदिर इकाई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में इकाई अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला इकाई अध्यक्ष, कार्यक्रम प्रभारी तथा संचालन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी नुआखाई महापर्व को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, इकाई की जिम्मेदारियों, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा समाज की प्रतिभाओं को कार्यक्रम में सम्मानित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नुआखाई महापर्व को सामाजिक एकता, संस्कृति एवं परंपरा का भव्य उत्सव बनाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया। समाज की ओर से सभी इकाइयों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपनी-अपनी इकाई में बैठक आयोजित कर समाजजनों को कार्यक्रम की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें। नुआखाई महापर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक सदस्य की सहभागिता महत्वपूर्ण है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch