August 24, 2026


खदान मजदूर संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एल-01 एल-02 स्थानीय भर्ती सहित तीन बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा गया

किरंदुल : खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर उनके सलाहकार आर. कृष्णा दास (कैबीनेट मंत्री दर्जा) क़ो राजधानी रायपुर स्थित उनके कार्यालय में तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रुप से एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम किरंदुल एवं बचेली कॉम्प्लेक्स में एल-01 एवं एल-02 के पदों पर होने वाली भर्तियों में स्थानीय अभ्यर्थियों क़ो प्राथमिकता प्रदान करने की मांग की गई है। मांग के साथ साथ स्थानीय अभ्यर्थियों क़ो प्राथमिकता हेतु ठोस पहल करते हुए यह परामर्श भी दिया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा बस्तर संभाग के अभ्यर्थियों क़ो प्राथमिकता देने के लिए बस्तर से 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए जिस प्रकार से अलग से 20 अंक बोनस का प्रावधान किया गया था, उसी तर्ज पर एनएमडीसी में एल-01 एवं एल-02 के पदों पर नियुक्ति हेतु स्थानीय अभ्यर्थियों क़ो विशेष लाभ प्रदान किया जाना चाहिए।  इस महत्वपूर्ण मांग के साथ ही साथ ठेका श्रमिक के कार्य पर सिर्फ स्थानीय बेरोजगार युवाओं क़ो संलग्नीकृत करने तथा पूर्व की भांति स्थानीय युवाओं क़ो कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की मांगे सम्मिलित है।  इस अवसर पर खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, महेंद्र कुमार के साथ डी. के. देशमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch