August 25, 2026


सुकमा जिला अस्पताल-कलेक्टर रोड पर चार घंटे का धरना प्रदर्शन

लाइट, सड़क और पानी जैसी स्थायी मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग

सुकमा, छत्तीसगढ़। सुकमा जिला अस्पताल एवं जिला कलेक्टर कार्यालय मार्ग पर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर चार घंटे का धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर एवं आसपास के क्षेत्र में नागरिकों को लंबे समय से इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुचारु होना आम जनता के लिए अत्यंत आवश्यक है।


धरना-प्रदर्शन में नगरपालिका परिषद सुकमा के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद श्री दीपक नेताम, बस्तरियां युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश नाग तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला अध्यक्ष श्री सोलोमन गांडा उपस्थित रहे।

नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़े इन स्थायी मुद्दों का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत/निर्माण, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्यवाही करने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी गईं। नेताओं ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी।

प्रमुख मांगें:

1. सड़क की समस्या का स्थायी निराकरण।

2. पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।

3. पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान।

4. नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch