November 14, 2025


प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की जीत:रत्नावली

 भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने बिहार विधानसभा चुनाव के आए परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जनादेश देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, की नीति की पुनः पुष्टि करता है।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने जिस भारी समर्थन के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है, वह आने वाले समय में देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन और तेज विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन को प्राथमिकता दी है, जो मोदी सरकार की नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

रत्नावाली कौशल ने कहा कि यह जीत न केवल भाजपा के लिए बल्कि देश के विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, और बिहार के लोगों ने इस विकास को अपनी मंजूरी दी है।

रत्नावाली कौशल ने बिहार के मतदाताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वे आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की इस यात्रा में साथ खड़े रहेंगे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch