रायपुर : विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 20/04/2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि राईस मिल के पास छड़िया खरोरा रोड में बिक्री हेतू अवैध रूप से शराब रखे हुए हैं सूचना तस्दीक हेतू थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबिर के बताए स्थान पर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपियो हितेन्द्र सेन एवं आशीष गुप्ता निवासी खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर के कब्जे से एक सफेद रंग के कपडा वाला झोला मे 34 पौवा देशी मदिरा मसाला सवा शेरा शराब को जप्त किया गया एवं पचरी रोड प्लाई वुड कंपनी के पास से आरोपी चेतन निषाद पिता तिलक राम निषाद उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 खरोरा खरोरा थाना खरोरा के कब्जे से काला रंग के बैग मे रखे कुल 30 पौवा रोमियो देशी मदिरा मसाला शराब को गवाहों के समक्ष पृथक-पृथक जप्त कर आरोपियों को शराब रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिये गये आरोपियों का उक्त कृत्य धारा-34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी नाम पता-
चेतन निषाद पिता तिलक राम निषाद उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 खरोरा खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर
मशरूका- एक काला रंग का बैग के अंदर 30 पौवा रोमियो देशी मदिरा मसाला शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 3000/-₹
वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है।