October 29, 2026


दंतेवाड़ा महाविद्यालय में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न

दंतेवाड़ा : शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में आज लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण मे माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वालित कर किया गया |महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एम प्रसाद ने स्वागत उद्बोधन के साथ अतिथियों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी ने अपने उद्बोधन में लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  राहुल असरानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष  संतोष गुप्ता ने कहा हाल ही में विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग (ECI) एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध भ्रामक सूचनाएं फैलाने तथा संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करने के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ के चलते राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करने, घुसपैठियों के प्रति तुष्टिकरण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की इस प्रवृत्ति का तथ्यपरक और प्रभावी उत्तर देना आवश्यक है।

 इसी परिप्रेक्ष्य में सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी व प्रदेशव्यापी स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि जनता के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संस्थाओं की शुचिता और राष्ट्रीय उपलब्धियों के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में लोकतंत्र की रक्षा, जनभागीदारी और युवाओं की जिम्मेदारी पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक रहकर राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात आयोजित युवा संवाद में छात्र छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों से विभिन्न विषयों पर सीधे सवाल पूछे और उनके जवाब प्राप्त किए। इस संवाद ने युवाओं को अपने विचार रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का अवसर प्रदान किया।मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय विधायक  चैतराम अटामी ने उपस्थित अतिथियों, प्राचार्य, विषय विशेषज्ञयों, छात्र, छात्राओं व युवाओं को लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्य का शपथ दिलवाया | महाविद्यालय मे विकसित भारत एवं लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया |कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश लहरी ने किया व राष्ट्रगान के साथ आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिंटू राम उइके,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर,नगर पालिका उपाध्यक्ष गुप्त कलाश मिश्रा, जनपद सदस्य रामू नेताम,सरपंच मुन्नी भास्कर,पार्षद श्रवण कड़ती, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव,मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर,कार्यक्रम सह-संयोजक राजेंद्र सिंह ठाकुर,दंतेश्वरी सोरी,नितेश अधिकारी, वीरेश मिश्रा,भावना परघानिया,निखिल नाग, सूरज सिंह,चंद्रकांत स्वाई,विशेष सिंह, गौरव भवानी, वेणु शंकर नेताम,शिव प्रताप,बृजेश राणा,प्रियंका बिस्वाश,अनीश जार्ज,राहुल सोनवानी, बालकृष्णा,मनीष देवांगन,नीलेश कुड़ियाम,साहित्य मंडावी,राजा साहू,तुषार भगत,गौरव ठाकुर,विकास देवांगन,ग्राम पंचायत के सरपंचगण, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

युवा संवाद का संदेश स्पष्ट रहा—जागरूक युवा, सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch