June 04, 2026


अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

अंबिकापुर : अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने सरगुजा जिले के सीतापुर तहसील क्षेत्र में बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें अग्रिम आदेश तक सीतापुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज अमले ने सीतापुर तहसील के केसला घाट, मंगरेलगढ़, बिठुआ, लमगांव, ढेलसरा, राधापुर और प्रतापगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की।

जांच के दौरान नौ ट्रैक्टर-वाहन बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते पाए गए। विभाग ने सभी 9 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया हैं, जिनका उपयोग अवैध रूप से खनिज परिवहन में किया जा रहा था।

खनिज विभाग ने बताया कि सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई का सह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch