October 31, 2026


पुलिस चौकी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव छ.ग.

अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए आरोपी गिरफ्तार आरोपी से देशी शराब जप्त

राजनांदगांव :-   पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी द्वारा अवैध रूप से  शराब बिक्री करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 29.10.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सुरगी के सुमित उर्फ ललित सिन्हा निवासी ग्राम सुरगी, तिरंगा चौक पुलिस चौकी सुरगी खरखरा नदी पुल के पास भारी मात्रा में शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहों के शराब रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा शोले ब्रांड छत्तीसगढ़ निर्मित कीमती 2560/- रु. शराब मिला आरोपी के कब्जे से मिले शराब को जप्त कर विधिवत संपूर्ण कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 511/ 26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 नाम आरोपी स सुमित उर्फ ललित सिन्हा पिता स्वर्गीय कमलेश सिन्हा उम्र 18 वर्ष 05 माह निवासी ग्राम सुरगी तिरंगा चौक, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राज. (छ. ग.)

उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे,सउनि हरीश टेम्भुरकर, आर. चमन साहू,यशवंत साहू, सुनील नवरत्न ,संतोष देशमुख योगेश साहू, सुरगी चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब परिवहन,बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध  प्रभावी अभियान कार्यवाही जारी रहेगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch