आरंग : समीपस्थ ग्राम बैहार में राम मंदिर निर्माण से जुड़े अभियानों मे राम जानकी रथ यात्रा राम पादुका पूजन शिला पूजन जैसी पावन यात्राओं का ही असर है की गांव गांव और शहर के मोहल्ले मोहल्ले में सुबह सुबह पुरुष बालिका महिला बुजुर्ग नौजवान सभी मानस मंडली के साथ संगीतमय भजन एवं जय श्री राम जय कारा की आवाज से पूरा गॉव गुजयमान हो जाता है। 22 जनवरी को भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन पर बैहार वासियों ने लगातार सुबह प्रभात फेरी निकाल भगवान राम के भजन रामायण की चौपाईया गाते हुए लोगों को धर्म से जुड़े श्रद्धाभाव भक्ति संकल्प के साथ मनाने हर गॉव वासी तैयार है। श्री राम मंदिर समिति के सदस्य नारायण साहू, दयाराम साहू, खम्मन साहू, तोषण साहू , बल्लू नारायन साहू,नंदकुमार गुप्ता हूमन यादव ने घर-घर जाकर अयोध्या धाम से पहुंचे चावल एवं आमंत्रण पत्र को वितरण कर भगवान राम के प्रति आस्था प्रेम भाव भक्ति जागरण मे योगदान दे रहे है ।
त्रिमूर्ति मानस मंडली के व्यख्याकार आध्यमिक धार्मिक सामाजिक संगठन से जुड़े हीरालाल साहू ने कहा कि राम का नाम भव बंधन से मुक्त कराने वाला मंत्र है जिसे जपने से मानव जीवन का कल्याण होता है।गोस्वामी तुलसीदास रचित रामायण में बतलाया है कि भगवान शंकर ने राम के नाम को हमेशा अपने हृदय में धारण किया महामंत्र जोई जपत महेशु, काशी मुकुती होय उपदेशु बंदऊ राम नाम रघुबर को , हेतू कृसानु मानू हिम कर को।श्री राम मंदिर सेवा समिति बैहार ने लगातार लोगों के बीच बैठ कर आयोजन को सफ़ल बनाने का आवाह्न किया गया हैं तथा विगत 35 वर्षो से 3 दिवसीय भव्यता के साथ श्री राम चरित मानस गान व्याख्यान का कार्यक्रम होता रहा है इस वर्ष भी मानस आयोजन को मनाया जवेगा।