रायपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैरन बाज़ार स्थित शिक्षा विभाग के जॉइएनट डायरेक्टर कार्यालय की घेराव किया गया एवं प्रदर्शन किया । भाजपा सरकार द्वार जिस प्रकार शासकीय स्कूलों की फीस बढ़ाई गई एवं पालकों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया उसके ख़िलाफ़ आज प्रदर्शन कार्यक्रम था।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने जॉइंट कार्यालय शैलेंद्र के मुख्य द्वार पर तख्तियों में नारे लिख प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर ने राज्य सरकार पर आरोप लगा की वो आपदा में अक्सर ढूँढ रही है और जिस प्रकार की महंगाई कुछ पंद्रह दिनों में मोदी जी के भाषण के बाद पूरे देश में बढी है उसे अराजकता का माहौल है और हर घर में राशन पेट्रोल डीजल गैस तेल बिजली बिल आवाजाही पर बड़े खर्चे को लेकर परेशानी का भय है। हर कोई केंद्र सरकार को इस आपदा पर कोश रहा है। ऐसे आपदा के समय में जब घर पर खर्च बढ़ गए हो ,तब छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार और उनके शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आम जनता से वसूली का नवा माध्यम खोज लिया है। भाजपा सरकार की शिक्षा विभाग ने अचानक स्कूल शिक्षा की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी सेक्रेटरी की वार्षिक शुल्क वसूले में वृद्धि कर दी है जब की राज्य एवं केंद्र की महंगाई की मार को देखते हुए सरकार को किसी भी प्रकार की फीस वृद्धि नहीं करनी थी।इस वर्ष को त्रासदी और महंगाई का वर्ष मानते हुए वार्षिक फीस शिक्षा विभाग को पूर्णतः माफ कर देनी चाहिए जैसे जनरल प्रमोशन दिया जाता है। पूर्ण फीस माफ किए जाने से लाखों बच्चो के पालकों पर अतिरिक्त फीस का बोझ कम होगा । आज के कार्यक्रम में श्रीकुमार शंकर मेनन , कुलदीप जुनेजा , विकास उपाध्याय , शिव सिंह ठाकुर , देवेन्द्र यादव ,सलाम रिजवी नंदकुमार पटेल सचिन अग्रवाल जसवीर ढिल्लन मनोज बंजारे सुशांत डे प्रवीण चंद्राकर हीरेंद्र देवांगन दीपक चौबे सुरेश जैन सुरेश धीवर राज देवांगन जावेद नक्वी नंदू सिनहा सत्तू सिंह लक्ष्मण सेन विनोद सिंह ठाकुर सुधा सरोज किशन लाल बंजारी मिलिंद गौतम सुजीत सिंह कमल घृतलहरें वास्तों बेहरा सुरेंद्र चौधरी पप्पू बागडे सत्यानंद टांडी डॉ विष्णु सिंह राजपूत झुमुक लाल निषाद संजीव कुमारईश्वर चक्रधारी रोहित साहू जितेंद्र यादव मोहसिन खान राजू दुबे श्रीनाथ भोगेल प्रवेश लखवानी अनिल रूपचंदानी राजू नायक सुरेश कुमार बुधवानी सागर टांडी हेमू डेकाडे मुकेश कुकरेजामोहम्मद इमरान कृष्ण शर्मा सुधीर बंजारे शहनाज बेगम मोहसिन खान शत्रुघ्न पटेल धनराज गुप्ता प्रवाह नासारे दशहरा टांडी राजेंद्र तिवारी रतन सोनी नवीन भारती राजू यादव अपराजित तिवारीआकाश नाग अर्जुन सिंह उमेश गुप्ता नरेंद्र भारती आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे ।