May 25, 2026


मलांगिर की खूबसूरत वादियों में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाडा का जिलास्तरीय स्नेह मिलन समारोह संपन्न

किरंदूल।प्रकृति की सुंदर गोद में बसे लौह नगरी किरंदुल से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मलांगिर जलप्रपात में रविवार  छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह शानदार तरीके से संपन्न हुआ।घने जंगलों और पहाड़ों के बीच कल कल बहते इस खूबसूरत झरने के किनारे जिले भर के पत्रकारों ने मिलकर सुकून के पल बिताए।

इस सफल आयोजन के पीछे संघ के जिलाध्यक्ष आज़ाद सक्सेना एवं अन्य सभी पत्रकारों के एकजुटता और कुशल नेतृत्व रहा।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी पत्रकारो के बीच आपसी आत्मीयता,भाईचारा और संगठन की एकता को मजबूत करना था।सुमधुर संगीत, आपसी बातचीत और प्रकृति की छांव में बने स्वादिष्ट वनभोज ने इस दिन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में राशन,पानी, बर्तन से लेकर संगीत तक की सभी व्यवस्थाएं इतनी सटीक थीं कि हर किसी ने एक दूसरे के प्रयासों की दिल से सराहना की।जिलाध्यक्ष आज़ाद सक्सेना ने कहा "दिन-रात खबरों की भागदौड़ में रहने वाले हमारे पत्रकारो के लिए ऐसा सुकून के पल भी जरूरी हैं।इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को उन्होंने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संगठन हमेशा पत्रकारों के हित और उनकी एकजुटता के लिए खड़ा रहेगा।"

शहरी शोर शराबे से दूर, मलांगिर जलप्रपात के दूधिया पानी और हसीन वादियों के बीच हुआ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला मिलन समारोह सभी पत्रकारों के दिलों में एक खूबसूरत याद बनकर बस गया हैं।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के दंतेवाडा जिलास्तरीय स्नेह मिलन समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना, जितेंद्र चौधरी, राजेंद्र सक्सेना, रामकृष्ण बैरागी, गोविंद सिंह नाग, अमलेन्दु चक्रवर्ती, संजीव दीक्षित, नफीज परवेज कुरैशी, शेखर दत्ता, सलमान नवाब, किशोर जाल, रवि दुर्गा, रघु राव, अरुण शर्मा, अशोक पाल नंदी, आशाराम कर्मा, हरीश शर्मा, धर्मपाल मिश्रा, बी. रामू राव, लखन दुर्गा, सूरज जायसवाल, नवीन चौधरी, संजीव दास सहित जिले के अनेक पत्रकार मौजूद रहें।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch