आरंग : शनिवार को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव आयोजन के विषय में नए विश्राम गृह आरंग में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में नगर के सर्व समाज प्रमुखो के उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की 28 और 29 जनवरी को दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाए एवं इसमें आरंग के गौरवशाली पौराणिक धार्मिक नगरी के इतिहास को जीवंत रखने की दिशा में कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी गंभीरता से विचार हुआ एवं जन भावना के अनुसार स्थानीय प्रतिभाओं एवं लोक कलाकारों के मंचीय प्रस्तुतियां के प्रदर्शन पर सहमति बनी एवम सभी को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया।
इस अवसर पर कोसल साहित्य कला मंच के कवि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक योगाचार्य विनोद गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों को 100 कविताओं के संग्रह कविता शतक किताब भेंट की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से के के भारद्वाज, डा संदीप जैन, राजेश साहू, पंकज शुक्ला, गणेश साहू, अशोक चंद्राकर,सालिक साहू, सूरज शर्मा, खिलेश धुरंधर, सूरज साहू, विनोद साहू, सुशील जलक्षत्रि, मनोज तंबोली, पद्मिनी साहू, एवं कोसल साहित्य कला मंच से अनूपनाथ योगी ,अरविंद वैष्णव,सावन शुक्ला,छत्रधारी सोनकर, डा तेजराम जलक्षत्रि, एवं पीपला फाउंडेशन से दूजेराम धीवर, महेंद्र पटेल, मधुसूदन साहू,तुलाराम साहू, दिलीप जलक्षत्रि,चंदन गोस्वामी,अनिल चंद्राकर सहित सामाजिक प्रमुखो की उपस्थिति रही।