May 19, 2026


: आरोपी के कब्जे से 7.740 बल्क लीटर सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त

चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी आबकारी एक्ट के तहत मामले है दर्ज अशांति फैलाने वाले दो बदमाशो के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

 चिखली :-  पुलिस अधीक्षक महोदया  अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया  वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान कार्यवाही मे आज दिनांक 17.05.2026 को ग्राम बोईरडीह प्राथमिक शाला भवन के बाउण्ड्री के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस ग्राम बोइरडीह प्राथमिक शाला स्कुल को चारो तरफ से घेराबंदी कर मौके पर आरोपी उगेश पारधी पिता संतलाल पारधी उम्र 33 साल साकिन बोरईरडीह ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को शराब अवैध रूप से बिक्री करते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से 43 पौवा सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी आबकारी एक्ट के मामले दर्ज है। 

इसी प्रकार अभियान कार्यवाही के तहत चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है आज दिनांक 17.05.2026 को दौरान अभियान के तहत् झगड़ा विवाद कर अशांति फैला रहे बदमाश 01. युधिष्टिर राजपूत पिता सुरेश राजपूत उम्र 24 साल साकिन चिखली रमन बाजार ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. अरविंद यादव पिता गणेश यादव उम्र 25 साल साकिन भरकापारा थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग. के विरूद्ध पृथक से धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।

 उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदन पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch