June 04, 2026


: आईपीएल सट्टा प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार माननीय न्यायालय में पेश किया गया

थाना बसंतपुर पुलिस को आईपीएल क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता । पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में लगातार पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी का विवरण* राकेश कुमार उमरे निवासी – समता कॉलोनी पनेका, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

 राजनांदगांव :-  थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालन के संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपी श्याम यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मोबाइल विश्लेषण से फरार आरोपी राकेश कुमार उमरे की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

आज दिनांक 03.06.2026 को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी राकेश कुमार उमरे को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में  भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा यह  कार्यवाही की गई।

*सराहनीय योगदान*

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश सर्वा , सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन देशमुख आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर  का विशेष योगदान रहा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch