Ii राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी एवं चाकूबाजी कर शहर में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 26.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि राहुल नगर लखोली राजनांदगांव में नूतन नेताम नामक व्यक्ति किसी घटना को अंजांम देने की नियत से चाकू लेकर आम लोगों में दहशत फैलाने की सूचना पर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर नूतन नेताम पिता देवकुमार नेताम उम्र 19 साल निवासी राहुल नगर लखोली राजनांदगांव को पकड़े जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। जिसेे वजह सबूत में जप्त कर अपराध सबूत पाये जाने से अप0क्र0 399/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.07.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आगे भी चाकूबाजों एवं असामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहा0 उप निरी0 गणेश चौहान आरक्षक श्रीनिवास राव, प्रयंश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी के विरूद्व दर्ज पूर्व आपराधिक प्रकरण-
1. थाना कोतवाली अप0क्र0 857/23 धारा 294, 323, 506 भादवि0