राजनांदगांव :- नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन अमृत संदेश समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास जी, एवं कांग्रेस की सदस्य निशु गुप्ता जी के निधन पर कांग्रेस परिवार ने शोक व्यक्त श्रद्धांजलि दी है
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने राजनांदगांव में पत्रकारिता के पुरोधा के रूप में चर्चित एवं पत्रकारिता के साथ-साथ व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी राजेंद्र व्यास जी के निधन सहित शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के पश्चात कांग्रेस के विचारों को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस के कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति देने वाली निशु गुप्ता जी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त किया है पार्टी के प्रति इनकी समर्पण अनुकरणीय है इनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है ईश्वर से पुण्य मृतात्माओ की शांति के लिए प्रार्थना किए है । शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई ,डॉ थानेश्वर पाटीला,पूर्व मंत्री धनेश पाटीला ,पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, कुलबीर छाबड़ा, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, हेमा देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ,छत्तीसगढ़ स्टेट बर काउंसिल के अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, हफीज खान, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी,सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, अशोक फड़नवीस, हेमंत ओस्तवाल, ब्लॉक अध्यक्षगण चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, आदि प्रमुख है।