October 11, 2026


: ग्राम करवारी स्थित फार्म हाउस में शराब के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

दिनांक- 29-03-2025 को फार्म हाउस में रखे 432 पेटी मध्यप्रदेश राज्य के शराब को पकड़ने में डोंगरगढ़ पुलिस को मिली थी सफलता** ज्यादा मुनाफा व पकड़ा जाने की डर से म0प्र0 राज्य के शराब को छ0ग0 का शराब बताकर बेचने का है मामला** इससे पूर्व इस मामले में 21 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी दीपक निर्मलकर मुख्य आरोपी रोहित उर्फ सोनू नेताम से शराब लेकर खपाने में करता था सहयोग** गिरफ्तार आरोपी दीपक निर्मलकर के विरूद्ध पूर्व में दर्ज आबकारी अधि0 के मामले में भी हुआ था स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी

डोंगरगढ़ :- प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी : दीपक निर्मलकर पिता अशोक निर्मलकर निवासी वार्ड नं.- 16, कुम्हारपारा, संस्कार स्कूल के पीछे डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0।

दिनांक- 29-03-2025 को थाना डोंगरगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम करवारी लमेटरा जाने वाली कच्ची रास्ते में स्थित रोहित नेताम उर्फ सोनू के फार्म हाउस में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब 432 पेटी कीमत **27,32,670/-रू** को एवं घटनास्थल से खाली शीशी, गोवा व्हिस्की का स्टीकर, होलोग्राम का बंडल एवं अन्य सामग्री को जप्त करने में डोंगरगढ़ पुलिस को सफलता मिली थी। उक्त मामला में पूर्व में फार्म हाउस मालिक सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

प्रकरण सदर में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों का वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि आरोपी दीपक निर्मलकर पिता अशोक निर्मलकर निवासी वार्ड नं.- 16, कुम्हारपारा, संस्कार स्कूल के पीछे डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0 का पता तलाश कर आज दिनांक- **08-10-2026** को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो प्रकरण के मुख्य आरोपी रोहित नेताम उर्फ सोनू के **करवारी फार्म हाउस** से शराब लाकर सोनू के घर छोड़ना एवं स्वयं भी सोनू के पास से शराब खरीदकर लोकल डोंगरगढ़ में बेचता था। आरोपी घटना दिनांक के बाद से फरार था। प्रकरण में गिरफ्तार अन्य आरोपीगण के मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाया गया है, जो आरोपी को आज दिनांक- **08-10-2026 के 12:30 बजे** विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड लिया गया है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी दीपक निर्मलकर आदतन है। आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2022 में दर्ज अप0क्र0- **404/2022 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट** के मामला में माननीय जेएमएफसी न्यायालय डोंगरगढ़ से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी भी हुआ था। उक्त मामला में भी आरोपी को स्थाई वारंट के साथ माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों का **महाराष्ट्र/बिहार/मध्यप्रदेश** में पता तलाश की जा रही है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch