October 11, 2026


दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाने के आरोप निराधार : डॉ. संदीप जैन

15 अक्टूबर को पद्मश्री अनुज शर्मा के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

आरंग :नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने महामाया पारा दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाए जाने को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भ्रामक खबरों के माध्यम से उनकी छवि और पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जो अनुचित है।

डॉ. जैन ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व आरंग सहित पूरे देश में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना और महामाया पारा में स्थापित होने वाली विशाल दुर्गा प्रतिमा को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह रहता है। ऐसे में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर लगाना स्वाभाविक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाए जाने को लेकर उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक रंग देना तथा बिना तथ्यों के आरोप लगाना उचित नहीं है। एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पोर्टल पर भ्रामक खबर प्रकाशित कर उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. जैन ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को महामाया पारा दुर्गोत्सव समिति द्वारा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सहयोग से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch