चिखली :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले मे गणेश पर्व मे शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिये जिले मे अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत् चौकी क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, असामजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही व प्राप्त शिकायत आवेदन के आधार आज दिनांक 16.09.2026 को वाद विवाद कर शांति भंग करने वाले अलग-अलग क्षेत्रो के बदमाशो के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश की गई। आरोपीगणो की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार हैः-
1. नरेन्द्र भारती पिता स्व. हरिश्चंद भारती उम्र 40 साल साकिन बिहारी चाल ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
2. पूरब उके पिता अरूण उके उम्र 19 साल साकिन ममतानगर गली नं. 04 के पास थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग.।
3. अरमान डोंगरे पिता भुनेश्वर डोंगरे उम्र 23 साल साकिन रामनगर दीपक चौहान के घर के पास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. ।
4. सोनु मेश्राम पिता स्व. राम भाऊ मेश्राम उम्र 25 साल साकिन गौरीनगर अटल आवास अचानक नगर वार्ड नं. 14 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
5. कादीर खान पिता स्व. गुलजार खान उम्र 35 साल साकिन स्टेशनपारा ओवर ब्रिज के नीचे वार्ड नं. 12 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, अरविंद साहू, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, तामेश्वर भुआर्य, जयराम निषाद एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।