पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 19 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
धारा 170 BNSS के तहत कुल 16 प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
NDPS एक्ट के तहत 01 प्रकरण में कार्रवाई कर मादक पदार्थ संबंधी अपराध पर प्रभावी नियंत्रण।
आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण में कार्रवाई कर अवैध हथियार के विरुद्ध सख्ती।
आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत 01 प्रकरण में कार्रवाई कर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई।
गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी।
थानावार कार्रवाई का विवरण
थाना कोतवाली
• धारा 170 BNSS – 03 प्रकरण
थाना चिखली
• NDPS एक्ट – 01 प्रकरण
• धारा 170 BNSS – 05 प्रकरण
थाना बसंतपुर
• धारा 170 BNSS – 03 प्रकरण
पुलिस चौकी सुरगी
• धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण
थाना तुमड़ीबोड़
• धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण
थाना सुकुलदैहान
• धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण
थाना डोंगरगढ़
• आर्म्स एक्ट – 01 प्रकरण
• आबकारी एक्ट धारा 34(2) – 01 प्रकरण
• धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण
पुलिस चौकी चिचोला
• धारा 170 BNSS – 01 प्रकरण
थाना डोंगरगांव
• आबकारी एक्ट धारा 34(2) – 01 प्रकरण
कुल कार्रवाई
???? धारा 170 BNSS – 16 प्रकरण
???? NDPS एक्ट – 01 प्रकरण
???? आर्म्स एक्ट – 01 प्रकरण
???? आबकारी एक्ट धारा 34(2) – 01 प्रकरण
कुल – 19 प्रकरण
राजनांदगांव पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांतिपूर्ण वातावरण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत पेट्रोलिंग, निगरानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*राजनांदगांव पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*