September 22, 2026


: छेड़छाड़ के मामलें में एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही। आरोपी द्वारा नाबालिंग बच्ची का हाथ पकड़कर मोबाईल नंबर देने का कोशिश कर किया छेड़छाड़। नाम आरोपी- अमित कुमार संखवार पिता राम अवतार संखवार उम्र 25 साल साकिन ग्राम गड़रिया थाना जशपुरा जिला बांदा (उत्तरप्रदेश)

राजनांदगांव :- दिनांक 12.08.2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी अमित वर्मा निवासी गड़रिया थाना जशपुरा जिला बांदा (उ0प्र0) द्वारा घटना दिनांक 02.08.2026 के शाम करीब 06ः00 बजे जनता कॉलोनी गार्डन के पास लखोली में इसकी नाबालिक पुत्री को कागज के टुकड़े में अपना मोबाईल नंबर देकर पीछा कर बुरी नियत से हाथ पकड़ कर मोबाईल नंबर देने का प्रयास कर छेड़छाड़ करना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलॉफ अप0क्र0 435/26 धारा 74, 78, 249, 351 (3) बीएनएस, 7, 8 पॉक्सो एक्ट कायम कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 

पुलिस की कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री सत्यप्रकाश तिवारी (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी घटना बाद फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी हेतु सायबर तकनीकी से सहायता लेकर एवं मुखबीर सक्रिय कर आरोपी अमित कुमार संखवार पिता राम अवतार संखवार उम्र 25 साल साकिन ग्राम गड़रिया थाना जशपुरा जिला बांदा (उत्तरप्रदेश) की पतासाजी कर हिरासत में लिया जाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी के खिलॉफ अपराध सबूत पाये जाने से मामलें में विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्ययिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 

 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक राधेश्याम जूर्री एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch