June 04, 2026


: नशा के खिलाफ थाना गैंदाटोला पुलिस की लगातार कायर्वाही जारी है

सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखकर अवैध शराब बिक्री करने वाले पर गैंदाटोला पुलिस की सख्‍त कार्यवाही*, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्‍ट के तहत कार्यवाही किया गया है* आरोपी के कब्‍जे से 21 नग पौवा देशी शराब रोमियो, कुल कीमती 1680 रूपये बिक्री रकम 500 रूपये को किया गया जप्‍त*

गैंडाटोला :- आरोपी का नाम- (1) राजकुमार यादव पिता स्व गंगानुराम यादव उम्र- 30 साल, पता- ग्राम जंगलपुर, थाना गैंडाटोला, जिला राजनांदगांव , (छ0ग0)

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी  मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा बिक्री , असामाजिक तत्‍वों , के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं , इसी अभियान के तहत आज दिनांक 03.06.26 को मुखबरी से सुचना मिला कि गैंडाटोला नहर नली के पास एक व्‍यक्ति सफेद रंग के बोरी में अवैध रूप शराब रखकर विक्रय कर रहा कि सुचना पर मौके पहूंच कर घेराबंदी करने पर व्यक्ति मिला जो नाम पुछने पर अपना का नाम- राजकुमार यादव पिता स्व गंगानुराम यादव उम्र- 30 साल, पता- ग्राम जंगलपुर, थाना गैंडाटोला, जिला राजनांदगांव , (छ0ग0) बताए जिसके कब्‍जे से एक सफेद रंग के बोरी में 21 नग पौवा देशी शराब रोमियो छत्तीसगढ़ निर्मित प्रत्येक  में 180 एमएल भरी हुई सीलबंद, कुल मात्रा 3.780 लीटर कीमती 1680 रूपये तथा बिक्री रकम 500 रुपए, कुल कीमती 2180 रूपये को जप्‍त किया गया आरोपी के खिलाफ मौके पर अपराध धारा- 34(1) आबकारी एक्‍ट की अपराध कायम कर विधिवत कार्यवाही की करते हुये आरोपी को गिर0 कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch