लालबाग :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर निगरानी रखी जा रही थी। दिनांक 18.04.2026 एवं 19.04.2026 को मुखबिर से सूचना पर अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे था थाना लालबाग क्षेत्र के अलग अलग स्थानों व समय पर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही करते हुए मौके पर घेराबंदी कर आरोपीयों को पकड़ा गया तथा आरोपीयों के कब्जे से कुल 103 पाव आइकॉन प्रिमियम व्हिस्की शराब (कुल मात्रा 18.54 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹ 12,360/-) एवं 01 नग मोटर सायकल कीमती 50,000/- रूपये जुमला कीमती 62,360/- रूपये जब्त किया गया। 01आरोपी के विरुद्ध 34(2) एवं 03 आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। 03 आरोपियों का कृत्य जमानती जुर्म का होने पर उनको जमानत मुचलका पर थाना से रिहा किया गया है तथा 01 आरोपी का कृत्य अजमानती जुर्म का होने पर गिरफ्तारी की सूचना विधिवत उसके परिजन को दिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया ।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, शोभाराम बेरवंशी, महिला प्रधान आरक्षक कल्पना अंबादे, आरक्षक राकेश धुर्वे एवं कमल किशोर यादव का विशेष योगदान रहा।