April 21, 2026


अंकों पर रुपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 850/- रुपये एवं दो मोबाइल सहित कुल 10,850/- रुपये का मशरूका जप्त।* आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।* आरोपी का विवरण –* सैय्यद आसिफ, पिता सैय्यद यूसुफ, उम्र 37 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

डोंगरगढ़ :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़  केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़   (प्रशिक्षु) DSP सुमन जायसवाल के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17-04-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सैय्यद आसिफ को सिंघोला तालाब किनारे, खैरागढ़ रोड डोंगरगढ़ के पास अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 03 नग सट्टा-पट्टी, 01 डॉट पेन, नगदी 850/- रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 10,000/- रुपये) जप्त कर कुल 10,850/- रुपये का मशरूका बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में *उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा, आरक्षक राम खिलावन, अशोक यादव एवं मिथिलेश पटेल* का सराहनीय योगदान रहा।

थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी एवं होटल/ढाबा/लॉज की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch