लालबाग :- दिनांक 17/05/2026 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में दिनांक 17/05/2026 के सुबह छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर 04 नग भैंसों को महिंद्रा पिकअप में भरकर ले जा रहे तथा वाहन के पायलेटिंग कर रहे उनके सहयोगियों को थाना लालबाग स्टाफ के द्वारा हिक्मतअमली से ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री के पास अन्य लोगों के सहयोग से रोककर पकड़ा गया, वाहन पिकअप को देखने पर वाहन मे 04 नग मवेशी को ठुस ठुस कर भरकर, क्रुरता पुर्वक बिना चारा पानी दिये महाराष्ट्र की ओर बुचड़ खाना ले जाते पाये जाने पर 04 नग मवेशी कीमती 80,000/- रूपये को परिवहन करते 01 वाहन पिकअप अशोक लीलैंड क्रमांक MH 49 BZ 9132 कीमती 10,00,000 /- रुपए एवम् सहयोग करने वाले 01 वाहन कार होंडा अमेज क्रमांक MH 02 CW 5753 कीमती 3,00,000/- रुपए एवं 05 नग मोबाइल फोन कीमती 26,500/- रुपए जुमला कीमती - 14,06,500/- रूपए कीमती को जप्त कर थाना लालबाग के द्वारा पकड़े गए आरोपी वाहन चालक एवं सहयोगियों नितेश शिवरतन भंवरिया, शाहरुख खान, मोहम्मद मुबाशिर शेख एवं मोहम्मद साजिद के खिलाफ अपराध धारा – 4,6,10 क्ष.ग.कृ. प.परि.अधि, एवं 11(1) (घ), 11(1) (ज) पशु क्रू. निवा.अधि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है । मामले में गिरफ्तार आरोपीयों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जा कर विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी ।