लालबाग :- थाना लालबाग में आवेदिका चंदाबाई खरे, निवासी ग्राम पेण्ड्री, जिला राजनांदगांव द्वारा भूमि विक्रय के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार ग्राम पेण्ड्री स्थित भूमि, खसरा क्रमांक 548/6, रकबा 0.48 एकड़ (0.1916 हेक्टेयर) का सौदा आरोपियों के साथ ₹2,05,00,000/- में तय होना बताया गया।
शिकायत में उल्लेख किया गया कि सौदे के पश्चात आवेदिका को कुल राशि में से ₹23,00,000/- का भुगतान किया गया, जबकि शेष ₹1,61,00,000/- की राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा शेष राशि की मांग किए जाने पर विवाद किए जाने का भी आरोप लगाया गया।
उक्त शिकायत की नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन द्वारा जांच की गई । जांच में उपलब्ध तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल द्वारा विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में नामजद आरोपी प्रवीण झलके, प्रभात जैन एवं लाला यादव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों का परीक्षण कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।