October 16, 2026


51 वार्डों से जुटाया एक मुट्ठी चावल बापूटोला में तीन दिन गूंजेगी गौ कथा

16 से 18 तक शक्ति धाम में कामधेनु महायज्ञ, आज 101 कलशों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

 राजनांदगांव : शहर के बापूटोला स्थित शक्ति धाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम में 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गो-कथा का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन से पहले शहर के सभी 51 वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों को जोड़ा गया। इस दौरान ‘एक मुट्ठी चावल दान, गौ माता का सम्मान’ अभियान चलाकर घर-घर से सहभागिता जुटाई गई।

हरीश यादव ने बताया कि चावल संग्रह अभियान में विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों, सेवाभावी संस्थाओं और वार्डों की महिलाओं ने सहयोग दिया। इसका उद्देश्य हर घर को आयोजन से जोड़ने के साथ गौ-सेवा और गो-संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। योजन के तहत गुरुवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 101 कलशों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवागांव से शुरू होकर यह यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। शोभायात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

 गो-संरक्षण और सामाजिक समरसता पर जोर

आयोजकों के अनुसार, जिले में पहली बार आयोजित हो रहे इस महायज्ञ में गो-प्रेमियों और समाजसेवियों की भागीदारी बढ़ रही है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ गो-संरक्षण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को बढ़ावा देना है। समिति ने धर्मप्रेमियों, गो-सेवकों और समाजसेवियों से महायज्ञ तथा शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch