डोंगरगढ़ :- वर्तमान में बढ़ रहे सायबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु केन्द्र सरकार के गृहमंत्रालय विभाग द्वारा सायबर अपराधियों से संबंधित डाटा, साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों की जानकारी को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वय पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया जा रहा है। उसी क्रम में बढ़ते हुये साइबर अपराधों के मद्देनजर साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जन जागरूकता एवं सायबर अपराधियों एवं साइबर ठग गिरोह को म्यूल बैंेक खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में मिशन साइबर सुरक्षा अभियान की शुरूआत की गई है।
इस अभियान के तहत समन्वय पोर्टल के माध्यम से थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बंधन बैंक खाता में साइबर ठगी के माध्यम से कुल 57,00,0000/- (संतावन लाख) से अधिक रूपये ठगी की रकम संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जानकारी प्राप्त हुआ था, जिसमें साइबर पोर्टल से 50,00,000/- (पच्चास लाख) रूपये होल्ड की कार्यवाही की गई।
विभिन्न साइबर अपराधों में प्रयुक्त खाता को चिन्हाकिंत कर संलिप्त खाता धारकों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 556/26 धारा 317 (4), 317(5), 3 (5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
इसी प्रकार अभियान के तहत समन्वय पोर्टल के माध्यम से थाना डोंगरगढ़ क्षेत्रांतर्गत एक्सिस बैंक एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा डोंगरगढ़ में कुल 02 बैंक खातों में साइबर ठगी के माध्यम से कुल 1,49,783/- (एक लाख उन्न्चास हजार सात सौ तिरासी) रूपये ठगी की रकम के संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जानकारी प्राप्त हुआ था, एवं साइबर पोर्टल से एक 1,00000/- (एक लाख) रूपये होल्ड की कार्यवाही की गई।
साइबर क्राइम में प्रयुक्त खातों को चिन्हाकिंत कर उक्त खाता धारकों के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 555/26 धारा 317 (4), 317(5), 3 (5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा* के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कीर्तन राठौर* के मार्गदर्शन में साइबर/क्राईम श्री *सत्यप्रकाश तिवारी* एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ *श्री केसरी नंदन नायक* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली *श्री उपेन्द्र शाह एवं* थाना प्रभारी प्रक्षिशु डीएसपी *सुमन जैसवाल* एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक श्री *विनय कुमार पम्मार* के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर आरोपी 01. राकेश सिन्हा 02. बालचंद भुआर्य 03. गौकरण से 03 बैंक खाता धारकों में कुल 58,49,783 रूपये ठगी की रकम संदेहास्पद ट्रांजेक्शन की जानकारी प्राप्त हुआ था,
उपरोक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना जुर्म करना स्वीकार किया विवेचना में आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा का घटित पाये जाने से विधिववत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।
राजनांदगांव पुलिस की अपील-* अपना व्यक्तिगत बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेक बुक व रजिस्टर मोबाईल नंबर की सिम को किसी के बहकावे में आकर किसी अन्य को न दंे। स्वयं उपयोग करे अगर खाते में किसी प्रकार की अवैध या संदेहास्पद लेनदेन की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना अवश्य दे। अवैध स्त्रोतों से प्राप्त रकम को अर्जित करने के लिए अपना व किसी अन्य का बैंक खाता, एटीएम कार्ड, रजिस्टर्ड सिम, चेकबुक को दूसरे को बेचना, किराये व कमीशन पर देना दण्डनीय अपराध है। अवैध गतिविधियों से रकम को बैंक खाता में प्राप्त करने पर बैंक खाता धारक व संलिप्त के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाती है।