रायपुर: ट्रेड यूनियन, कौसिल छत्तीसगढ़ अनिको, कर्मचारियो, अधिकारियों एवं समाज सेवियों का एक सयुक्त अराजनैतिक मंच है। इस कौंसिल के द्वारा वर्ष 1980 से अभी तक प्रत्येक वर्ष अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई ) के अवसर पर सतत् रुप से विभिन्न जिलों में श्रमिक महा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेकाहारा कैम्पस मेडिकल कॉलेज के ऑडीटोरियम में 1 मई 2026 को आयोजित है। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ श्रम श्री अलंकरण समारोह का आयोजन होता है जिसमें छत्तीसगढ़ श्रम श्री छत्तीसगढ़ सूजन श्री, छत्तीसगढ़ कला श्री के सम्मान प्रदान किये जाते है। इस सम्मेलन में श्रमिक प्रतिनिधि, समाज सेवी, तथा कर्मचारी संगठनों के प्राताध्यक्ष भाग लेंगे। सम्मेलन में श्रमिक हिंत के प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार तथा केन्द्रीय सरकार को भेजे जाते है। आज भी पहाड की गुफाओं में रहने वाले पहाडी कोरबा अपने परम्परागत शस्त्र तीर धनुष के साथ मारी संख्या में सम्मेलन में भाग लेंगे। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की अनेक मांग कौसिल के प्रयासों से पूर्ण हुई है। कौसिल अनेक वर्षों से यह मांग करती आ रही है कि अंर्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाय ताकि हर श्रमिक अपने दिवस को उल्लास के साथ मना सके। कौसिल समाज से इस बात का अनुरोध करती है कि महिला श्रमिक तथा पुरुष श्रमिक यानि कुली और रेजा दोनों को एक सामान श्रम मुल्य मजदुरी दें। इस हेतु समाज में जागरूकता अभियान भी कौसिल द्वारा चलाया जा रहा है। संगठित क्षेत्र के श्रमिक तो शासकीय योजनाओं का काम प्राप्त कर लेते है पर असंगठित क्षेत्र के मजदुर जैसे घरों में काम करने वाली महिलाएँ तथा पुरुषों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते क्योकि उनका पंजीयन श्रम विभाग में नहीं होता है। इस हेतु कौसिल समाज से यह अनुरोध करती है कि उनके घर में जो लोग काम करते है उनका पंजीयन श्रम विभाग में अवश्य करा दें। कॉसिल शासन से यह मांग करती है, कि हर असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे घरो में काम करने वाले कामगार, रेहड़ी, ठेला, रिक्शा ऑटोरिक्शा और हॉटल व गुमटी में कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीयन हो। शासन का यह दायित्व है कि वह कामगार का पंजीयन करें। पत्रकारवार्ता में प्रांताध्यक्ष गुलाब कमरो, प्रांतीय संयोजक डा. जे. पी. श्रीवास्तव प्रांतध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस अनिल शुक्ला, संरक्षक स्वस्थ्य कर्मचारी ओ. पी. शर्मा समाज सेवक डॉ. नवीन श्रीवास्तव सरकारी बैंक कर्मचारी के अध्यक्ष श्री आर के खरे, समाजसेवी श्री महेश सोनी एवं दिनेश निर्मलकर ने मांग किया।