June 04, 2026


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रबंधन को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन छुईखदान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छुईखदान इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय परिसर में संचालित विद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन में परिषद ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे छात्रों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाशरूम में सैनिटरी पैड की व्यवस्था नहीं होने और नियमित साफ-सफाई के अभाव में गंदगी फैली रहने से छात्राओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। परिषद ने आरोप लगाया कि परिसर में स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में प्रबंधन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए एबीवीपी ने कहा कि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र स्थानीय निम्न गुणवत्ता वाले कागजों पर छापे जा रहे हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। परिषद ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।इसके साथ ही परीक्षा परिणामों में विलंब, विषयों का ऑनलाइन पोर्टल में प्रदर्शित नहीं होना तथा अन्य शैक्षणिक समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है।एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसलिए मजबूर होकर ज्ञापन सौंपा गया है।

 परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, घेराव एवं व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए एबीवीपी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

 जिनमे मुख्य रूप से नगर मंत्री ओम महोबिया, हर्ष वर्मा, ऋतिक कडरा,खेमराज पाल, लक्की चंद्राकर, शुभम साहू , देवानंद, अर्णव सिंह, ऐश्वर्य गांगे, एकलव्य श्रीवास, केशव कुमार, प्रवीण नेताम, ओम राजपुत,सागर श्रीवास्तव, उत्कर्ष बघेल,मोक्ष, टीकम रजक,देवू,अमन बघेल, तारेन यादव एवं कैंपस के विद्यार्थी उपस्थित रहे |


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch