June 17, 2026


22 जून को माँ धूमावती सिध्दपीठ में अखण्ड ज्योति कलश स्थापना किया जाएगा - नीरज सैनी पुजारी

22 जून को माँ धूमावती सिध्दपीठ में अखण्ड ज्योति कलश स्थापना किया जाएगा - नीरज सैनी पुजारी



रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती माँ धूमावती सिध्दपीठ के पीठाधीश्वर महाराज नीरज सैनी पुजारी ने जानकारी दी कि माँ धूमावती सिध्दपीठ में एक वर्षीय अखण्ड ज्योति कलश स्थापित किया जाना है। माँ धूमावती जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार दिनांक 22 जून 2026 को स्थापित किया जायेगा। जो भी धर्मप्रेमी इस आध्यात्मिक कार्य का हिस्सा बनना चाहते है तथा सर्वसमस्या निवारण, मनवांछित फल प्राप्ति, मनोकामना पूर्ति एवं आत्म कल्याण निमित्त सौभाग्य प्राप्ति अखण्ड ज्योति कलश स्थापित कर सकते है। इन सभी के कल्याण हेतु प्रतिदिन मंत्र जाप-पाठ, हवन-पूजन सिध्दपीठ में किया जायेगा। एक वर्षीय अखण्ड ज्योति कलश स्थापना सेवा राशि प्रतिवर्ष है। आत्म कल्याण के इच्छुक अधिक जानकारी के लिए श्री शीतला माता मंदिर प्रागंण, पुरानी बस्ती, रायपुर में संपर्क कर सकते है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch