किरंदुल।नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शासकीय विद्यालयों के सुचारू संचालन एवं शासन की योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कुआकोंडा द्वारा बुधवार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदौरिया ने किय।यह बैठक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआकोंडा में आयोजित की गईं l
बैठक में छात्रों कि शत प्रतिशत उपस्थिति UDISE+ पोर्टल पर विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण एवं डेटा सत्यापन, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र की उपलब्धता, पोस्ट एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदनों के सत्यापन एवं अग्रेषण, कक्षा प्रथम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के नामांकन एवं डाटा प्रविष्टि, मध्यान्ह भोजन योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदाय, विद्यालय परिसर एवं कक्षा-कक्षों की स्वच्छता व्यवस्था, विद्यालय भवन, बाउंड्रीवाल, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियमित उपस्थिति तथा MBU पोर्टल पर विद्यार्थी, शिक्षक एवं भौतिक संसाधनों के डेटा अद्यतनीकरण की बिंदुवार समीक्षा की गईं ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद सिंह भदौरिया ने समस्त प्रधान पाठकों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय से संबंधित अद्यतन जानकारी, UDISE+ की प्रिंट प्रति एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से पूर्ण करे । बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज सिंह राठौर, खंड स्रोत समन्वयक श्री रत्तूराम राणा, MDM प्रभारी संतु नाग,समस्त संकुल समन्वयक एवं समस्त प्रधान अध्यापक उपस्थित रहें।