किरन्दुल :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राम मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में देश के विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।