June 10, 2026


कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल में स्थित ग्राम जगरगुंडा क्षेत्र का सघन दौरा किया , ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

सुकमा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने सोमवार को कोंटा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल जगरगुंडा क्षेत्र के कोंडासावली सुरपनगुड़ा, चिंतलनार और जगरगुंडा का दौरा कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं जनचौपाल की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

दौरे के दौरान हरीश कवासी सुरपनगुड़ा में आयोजित एक विवाह समारोह में भी शामिल हुए और नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने चिंतलनार, पोटकपल्ली और किस्टाराम पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा पश्चात् बुडकेल में Bro द्वारा निर्माणअधीन लोहे की पुलिया का निरीक्षण कर,दौरे के पश्चात वे भद्राचलम के लिए रवाना हो गए।

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, बिजली, पेयजल एवं अन्य जनसमस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पोंदी, जनपद सदस्य दीपक कोसमा, अरुण शुक्ला, राजा ठाकुर, अंजू, बोडकेल तथा सुरपनगुड़ा के सरपंच सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दौरे को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch