June 10, 2026


पुलिस परिवार के बच्चों और महिलाओं के लिए सुकमा में समर कैंप का शुभारंभ

एसपी किरण चव्हाण की पहल, खेलकूद व मनोरंजक गतिविधियों से प्रतिभागियों में उत्साह

सुकमा:पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मंशानुरूप एवं दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह के मार्गदर्शन में पुलिस रक्षित केंद्र सुकमा में पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 10 जून से 12 जून 2026 तक संचालित होगा।समर कैंप के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुर्सी दौड़, चम्मच-नींबू दौड़ सहित अनेक रोचक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वस्थ, आनंदमय एवं रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है।

पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण का मानना है कि पुलिस जवान अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनकी इस सेवा में परिवार का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जहां अधिकारी एवं जवान त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे त्याग, धैर्य और साहस के साथ उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करते हैं।इसी भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस वेलफेयर गतिविधियों के तहत इस समर कैंप का आयोजन किया गया है, जिससे पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। कैंप में पुलिस परिवार के लगभग 130 बच्चों सहित करीब 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।रक्षित निरीक्षक  रवि उपाध्याय ने बताया कि समर कैंप को लेकर बच्चों एवं महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस परिवारों के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक साबित होगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch