April 18, 2026


सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय,किरंदुल का शानदार प्रदर्शन


किरन्दुल : दिनांक 15 अप्रैल 2026 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।जिसमें बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, किरंदुल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय की छात्रा कुमारी सेजल सिंह पिता धनदीप सिंह ने 85% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम एवं कुमारी कोयल पाल पिता दीपक पाल ने 80% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा इसी क्रम में मास्टर शिवानंद मांडवी पिता बाल सिंह मांडवी ने 68.2% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस तरह विद्यालय के कुल 12 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार दुबे ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयास, एनएमडीसी प्रबंधन किरंदुल के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की सतत मेहनत एवं अभिभावक के सहयोग को दिया।

इस शुभ अवसर पर प्राचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch