June 02, 2026


घुमका नगर पंचायत में होगा भाजपा का राज : शिव वर्मा

विकास के खुलेंगे नए द्वार भाजपा कार्यकर्ताओं का मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगा*

राजनांदगांव :- जिले के घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का दावा किया है। नगर निगम भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा अध्यक्ष पद सहित 15 प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्री वर्मा ने घुमका नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता का समर्थन पार्टी के साथ है और चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के साथ-साथ सभी 15 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत निश्चित दिखाई दे रही है। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा की राजनीति करती है तथा जनता ने हमेशा पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि घुमका नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से भी चुनाव के अंतिम समय तक सक्रिय रहकर जनता के बीच पहुंचने और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी और घुमका नगर पंचायत में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलेगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch