May 04, 2026


भाजपा के सुशासन दिवस से कांग्रेस के पेट में दर्द : हैरी जोसेफ

आम जनता की समस्याएं ज्यादा से ज्यादा हाल हो रही

राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैरी जोसेफ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन अभियान से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है जिससे कांग्रेस असहज हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की लगातार सफलता और जनता के बीच बढ़ती स्वीकार्यता से कांग्रेस नेताओं के सिर और पेट में दर्द हो रहा है। इसी कारण वे अनर्गल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। हैरी जोसेफ ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकारें लगातार जनता के हित में काम कर रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर तक प्रशासन पहुंच रहा है जिससे लोगों की समस्याओं का पहले से ज्यादा तेजी और प्रभावी तरीके से निराकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछले कार्यकाल में उनके खराब प्रदर्शन के कारण ही जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया। अब जब भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही है तो कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा है। सुशासन तिहार 2026 क्या है खास अवधि: 01 मई से 10 जून 2026 स्थान पूरे छत्तीसगढ़ में प्रमुख उद्देश्य गांव-गांव और वार्ड स्तर तक प्रशासन की पहुंच लंबित प्रकरणों, जमीन विवाद और प्रमाण-पत्र संबंधी समस्याओं का निराकरण जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन क्या होंगे फायदे विकास कार्यों को मिलेगी नई गति पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद बढ़ेगा जनकल्याण को मिलेगा मजबूत आधार। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अभियान सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है बल्कि यह सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु बनकर काम करेगा। इससे समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन तिहार 2026 जहां एक ओर प्रशासनिक सक्रियता और जनसेवा का अभियान है वहीं दूसरी ओर यह प्रदेश की राजनीति में भी नई बहस को जन्म दे रहा है। भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बता रही है तो कांग्रेस इस पर सवाल खड़े कर रही है। आने वाले समय में यह अभियान जनता के बीच कितना प्रभाव डालता है यह देखना अहम होगा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch