May 20, 2026


एक मंच पर जुटेंगे कारोबारी व्यापार को नई दिशा देने होगा मंथन

Niराजनांदगांव: छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की जिला इकाई द्वारा 21 मई को होटल राज इंपीरियल पेंड्री में जिला स्तरीय व्यापारी महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर के व्यापारी, उद्योगपति और व्यवसायी एक मंच पर जुटकर व्यापारिक चुनौतियों, संभावनाओं और व्यवसाय को गति देने के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आयोजन को लेकर व्यापारिक वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में चैंबर जिलाध्यक्ष कमलेश बैद ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में प्रदेश और जिले की राजनीति व व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडेय की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा सतीश थौरानी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, जितेंद्र मुदलियार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। महाधिवेशन में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार की वर्तमान स्थिति, कर व्यवस्था, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और नए निवेश अवसरों पर मंथन किया जाएगा। चैंबर पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन से व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और जिले के कारोबारियों को बेहतर मंच प्राप्त होगा। आयोजकों ने जिलेभर के व्यापारियों और उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch