किरंदुल : बैलाडीला की धरती आज भक्तिमय हो गई। श्री श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति, बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल द्वारा दंतेवाड़ा जिले में प्रथम बार भगवान श्री गणेश जी के भव्य स्वागत आगमन का दिव्य और ऐतिहासिक आयोजन शुक्रवार शाम को सम्पन्न हुआ।
बस स्टैंड चौक, किरंदुल में शाम 7 बजे से शुरू हुए इस भव्य स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में व्यापारी बंधु, नागरिक और धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। जैसे ही भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का आगमन हुआ, पूरा पंडाल "गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त किरंदुल वासियों, व्यापारी बंधुओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
विनीत : श्री श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति, बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल