October 22, 2026


यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए छग की टीम ने कसी कमर

राजनांदगांव: महाराष्ट्र के पुणे में 27 अक्टूबर से तीन नवंबर तक आयोजित यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम तैयार कर ली गई है। टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए स्पोर्ट्स कांप्लैक्स भिलाई में खिलड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ कड़ा अभ्यास किया और अपनी खेल क्षमता को निखारा।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल तकनीक, रणनीति और टीम समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपनी कमजोरियों को दूर करने तथा खेल के विभिन्न पहलुओं में सुधार के लिए मेहनत की। शिविर के समापन अवसर पर बास्केटबाल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान बास्केटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने छत्तीसगढ़ की टीम के प्रदर्शन को लेकर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की टीम में शामिल खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं और बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी दिव्या रंगारी की मौजूदगी भी टीम के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बेहद जरूरी हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ने और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर राजीव जैन, जिला बास्केटबाल संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष नरेश डाकलिया, बीएसपी बास्केटबाल क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, धीरज गोयल, परविंदर सिंह ग्रेवाल, साजी थामस नमिताभ जैन, योगेश कुमार, शशिकांत पांडेय एवं पंकज पांडेय सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

 राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने का लक्ष्य

भिलाई के राजेश पटेल स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ। अतिथियों ने कहा कि शिविर के दौरान मिले अभ्यास और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को अपने कौशल को बेहतर बनाने तथा टीम के रूप में तालमेल मजबूत करने का अवसर मिला। अब छत्तीसगढ़ की टीम पुणे में आयोजित होने वाली यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और जुझारूपन का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch