राजनांदगांव : DRN Brain Edutech Private Limited की प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्रीमती दीपिका पाटिल ने यह साबित कर दिया है कि बेटियाँ केवल परिवार का गौरव नहीं, बल्कि समाज और देश का भविष्य भी होती हैं। छत्तीसगढ़ की बेटी दीपिका पाटिल आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आई हैं। उनके साथ इस मिशन में राजस्थान के श्री जसवंत सिंह बतौर अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक एवं सह-संस्थापक मजबूती से जुड़े हुए हैं।
दीपिका पाटिल पिता -विजय सेन, माता ग्वालिन सेन की पुत्री ने इस सफलता का श्रेय बिजनेस पार्टनर श्री जसवंत सिंग, को देती है, परिवार और पति निलेश पाटिल, पुत्र-पुत्री परी और प्रिंस तथा पूरे DRN परिवार के निरंतर सहयोग और विश्वास को दिया है। उनका कहना है कि परिवार के शत-प्रतिशत समर्थन से ही यह सपना आज हकीकत बन पाया है। 19 दिसम्बर 2025 को शुरू हुई नागपुर से, 4 माह में 3 जगह में DRN की फ्री डेमो क्लासेस प्रत्येक रविवार को चलती है,
नागपुर डोंगरगांव और अब 24,5,2026 से हमारे राजनांदगांव में शुरू होने जा रहा है, DRN Brain Edutech Private Limited आज शिक्षा और मानसिक विकास के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही है। मात्र चार महीनों के भीतर संस्था ने तीन कार्यालय स्थापित कर यह साबित कर दिया कि देश में बच्चों के मानसिक विकास और आधुनिक शिक्षा प्रणाली की कितनी आवश्यकता है। यह संस्था केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों की मानसिक क्षमता को जागृत करने का कार्य कर रही है। डीआरएन ब्रेन एजुटेक कोई सामान्य कोचिंग संस्था नहीं बल्कि एक विशेष ब्रेन जिम है। यहाँ मिडब्रेन एक्टिवेशन तकनीक के माध्यम से 3से 16 वर्ष तक के बच्चों के दिमाग की छिपी हुई क्षमताओं को विकसित किया जाता है। संस्था के प्रशिक्षित प्रशिक्षक बच्चों को तीन माह का विशेष प्रशिक्षण देते हैं जिससे बच्चों के आत्मविश्वास, स्मरण शक्ति और एकाग्रता में अद्भुत सुधार देखने को मिलता है। इस विशेष प्रशिक्षण के बाद बच्चों में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं जो बच्चे पहले सवाल पूछने या मंच पर बोलने से घबराते थे वे अब आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखते हैं। स्मरण शक्ति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ने से बच्चे स्वयं पढ़ाई में रुचि लेने लगते हैं। संस्था के अनुसार प्रशिक्षण के बाद बच्चे आँखों पर पट्टी बांधकर रंग पहचानना, पढ़ना और लिखना जैसी गतिविधियाँ भी कर पाते हैं, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। दीपिका पाटिल का मानना है कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब बच्चे मानसिक रूप से मजबूत हों और अभिभावक आर्थिक रूप से सशक्त हों। इसी सोच के साथ DRN Brain Edutech Private Limited समाजसेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार निःशुल्क प्रदर्शन कक्षाओं का आयोजन भी किया जाता है, ताकि अभिभावक और बच्चे इस अनोखी शिक्षा प्रणाली को समझ सकें। राजनांदगांव कार्यालय का शुभारंभ स्थान महाकाली मंदिर के पास पुराना बस स्टैंड राजनांदगांव दिनांक 24 मई 2026 रविवार समय सुबह 11:15 बजे संपर्क सूत्र 9075695971, 9960688104। संस्था का संदेश आँखें बंद दिमाग चालू और किस्मत का ताला खुलू डीआरएन ब्रेन एजुटेक आज बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और भारत के मानसिक विकास की दिशा में एक नई सोच और नई क्रांति का प्रतीक बनता जा रहा है। वीडियो देखें youtu.be इंस्टाग्राम रील instagram.com। आप सभी आपने बच्चों के विकास में drn संस्था का सहयोग ले साथे है