January 11, 2024


मुख्यमंत्री ने किया आरंग मंडल के बुथ अध्यक्ष को सम्मानित

आरंग : भारतीय जनता पार्टी रायपुर संभाग द्वारा बुधवार को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमे आरंग मंडल के आरंग नगर के बुथ क्रमांक 228 के बुथ अध्यक्ष जन्नू राम लोधी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, टंकराम वर्मा, सासंद सुनील सोनी एवं वरिष्ठ नेताओं ने अभिनदंन करते हुए पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । सम्मान के  दौरान आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, मंडल मंत्री नरेंद्र लोधी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

बतादे की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओ के सम्मान व अभिनंदन पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर संभाग के प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया व विशेष रूप से विधानसभा के जिस बुथ पर भाजपा को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए है उनके बुथ अध्यक्षो को  स्वयं मुख्यमंत्री व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मानित किया। आरंग के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहेब ने 16538 मतों से विजयी प्राप्त किया था ,जिसमे पूरे विधानसभा में बुथ क्रमांक 228 में भाजपा को सर्वाधिक  मत प्राप्त हुए थे ,इस बुथ में 1089 मत पड़े  जिसमे 844 मत भाजपा  व मात्र 205 मत कांगेस बाकी अन्य को प्राप्त हुए। यह बुथ आरंग नगर में आता है और नगर में भी इतिहासिक 3300 से अधिक मतों से भाजपा ने बढ़त बनाया जो कि काफी चर्चा का विषय बना रहा। सभी बुथ के कार्यकर्ता व अध्यक्ष इस अभिनंदन व सम्मान से बेहद खुश व उत्साहित है और आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने में लग गए है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch